Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मां जानकी की विदाई की कथा सुन भर आए श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू

देवरिया।बरहज,मातेश्वरी जायसवाल मैरिज वाटिका राजपुर नौका टोला में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा का छठवें दिन मां जानकी की विदाई का और प्रभु श्री राम के वन गमन का बहुत ही मार्मिक प्रसंग रहा पूज्य अतुल जी पाराशर के मुखारविंद से बनगमन और विदाई की व्याख्यान को सुनकर बहुत से भक्तों के आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी।
  इस अवसर पर व्यास पीठ के पूजन के लिए संजीव मिश्रा अशोक प्रसाद जायसवाल ने पूरे परिवार के साथ व्यासपीठ का पूजन और आरती किया इस अवसर पर गुड्डू तिवारी, हरिशंकर सिंह, शाश्वत सिंह, अजय तिवारी, सत्य प्रकाश मद्धेशिया, पिंटू जायसवाल सहित अन्य श्रद्धालु जन मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh