पुलिस चौकी के पास से साइकिल चोरी, तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
देवरिया।बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार में पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर काली मंदिर के पास चाय की दुकान से शुक्रवार शाम एक साइकिल चोरी हो गई। घटना से आसपास के लोगों में पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना रामनगर निवासी जोखू सहानी पुत्र स्व. लाल परिखा शुक्रवार शाम करीब सात बजे काली मंदिर के पास चाय की दुकान पर गए थे। उन्होंने अपनी साइकिल दुकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस लौटे तो साइकिल गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
पीड़ित ने बरहज थाने में प्रार्थना पत्र देकर साइकिल बरामद करने तथा मामले में कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में कपरवार चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण दीक्षित ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि घटना हुई है तो इसकी जानकारी कराई जाएगी।


























































Leave a comment