Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रयागराज के नवनियुक्त मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने संभाला पदभार, कार्यालय व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

प्रयागराज, 6 अगस्त। प्रयागराज के नवनियुक्त मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने गांधी सभागार में आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इसके बाद मंडलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पटल प्रभारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर फाइलों का रख-रखाव सुव्यवस्थित किया जाए, प्रत्येक पत्रावली पर नंबरिंग पट्टिका लगाई जाए तथा सभी पटल सहायकों के नाम, पदनाम और कार्यों की जानकारी वाली नेमप्लेट लगाई जाए।

डॉ. लोकेश एम. ने सभी पटल सहायकों को मास्टर रजिस्टर तैयार करने, विचाराधीन पत्रावलियों को स्पष्ट रूप से चिन्हित करने और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन की व्यवस्था तथा आरओ पेयजल स्थल को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा, इसलिए सभी अनुभाग अपने अभिलेख और कार्य व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर लें।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि कार्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ शिष्ट व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) त्रिभुवन, अपर आयुक्त (न्यायिक) जयजीत कौर मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh