Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राजा भैया उनके पिता और 13 समर्थक किए गए नजरबंद सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

प्रतापगढ़। मोहर्रम के दौरान जिले में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह तथा 13 समर्थकों को एहतियातन हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत भदरी कोठी के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुंडा क्षेत्र के शेखपुर गांव में वर्ष 2012 में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे हनुमान मंदिर का निर्माण कराया था। राजा उदय प्रताप सिंह द्वारा इसी मंदिर में प्रत्येक वर्ष मोहर्रम के दिन हनुमान पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाता है। प्रशासन को आशंका थी कि इस आयोजन और मोहर्रम जुलूस के एक ही समय पर होने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2013 और 2014 में भी जुलूस और भंडारे के एक साथ आयोजित होने के दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने इस बार पहले से ही एहतियाती कदम उठाते हुए नजरबंदी की कार्रवाई की है। पुलिस ने राजा भैया के आवास के बाहर हाउस अरेस्ट का नोटिस चस्पा कर दिया है। नजरबंद किए गए समर्थकों में निर्भय सिंह बेंती, जुगनू विश्वकर्मा (हथिगवां), हनुमान पांडेय (कुंडा), जीतेंद्र यादव, आनंद पाल, रमाकांत मिश्रा, भवानी विश्वकर्मा, रवि सिंह, केशरी नंदन पांडेय, जमुना प्रसाद मौर्य, गया प्रसाद प्रजापति तथा मोहन (हथिगवां) शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैस ने बताया कि सभी संबंधित लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दी गई है तथा सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात नौ बजे तक हाउस अरेस्ट की कार्रवाई प्रभावी रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh