छपरा मऊ आनंदविहार छपरा सप्ताहिक ट्रेन 28जून से चलेगी
मऊ।वाराणसी।रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 12527/12528 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन छपरा से 28 जून, 2026 से प्रत्येक रविवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 29 जून, 2026 से प्रत्येक सोमवार को निम्नवत किया जायेगा।
12527 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 28 जून, 2026 से प्रत्येक रविवार को छपरा से 20.50 बजे प्रस्थान कर बलिया से 22.05 बजे, मऊ से 23.10 बजे, आजमगढ़ से 23.55 बजे, दूसरे दिन शाहगंज से 01.20 बजे, जौनपुर से 01.55 बजे, सुलतानपुर से 03.30 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 06.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 08.20 बजे, अलीगढ़ से 11.50 बजे तथा गाजियाबाद से 13.20 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 14.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 12528 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 जून 2026 से प्रत्येक सोमवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 16.25 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 16.58 बजे, अलीगढ़ से 18.10 बजे कानपुर सेंट्रल से 21.40 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 23.10 बजे, दूसरे दिन सुलतानपुर से 01.40 बजे, जौनपुर से 03.30 बजे, शाहगंज से 04.55 बजे, आजमगढ़ से 06.35 बजे, मऊ से 07.15 बजे तथा बलिया से 08.25 बजे छूटकर छपरा 09.40 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01 सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02. वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02. वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। उक्त जानकारी अशोककुमार,जनसम्पर्कअधिकारी,वाराणसी ने दी।



















































Leave a comment