Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ मदरसा अनुदान घोटाला: वांछित महिला अभियुक्ता रेनू यादव अम्बेडकर नगर से गिरफ्तार

आजमगढ़। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से शासकीय अनुदान हड़पने के चर्चित मदरसा गबन मामले में थाना अतरौलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रही महिला अभियुक्ता रेनू यादव को जनपद अम्बेडकर नगर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई सोमवार, 15 जून 2026 को की गई।

जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2025 को राज्य विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) लखनऊ के निरीक्षक कुँवर ब्रम्ह प्रकाश सिंह द्वारा थाना अतरौलिया में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में आरोप सामने आया कि मदरसा फैजेकौशर निस्बां, रूकुमलपुर, अतरौलिया के प्रबंधक एवं शिक्षकों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें वास्तविक दर्शाते हुए शासकीय धनराशि का गबन किया।

इस मामले में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 0095/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468 एवं 471 में रियाज अहमद, किरन पाल, रेनू यादव और अनवार अहमद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता द्वारा की जा रही है।

सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रेनू यादव (35 वर्ष), पत्नी राकेश कुमार यादव, निवासी बनकटा बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकर नगर (हाल पता मल्लुपुर मझगांवा) को उसके आवास से सुबह लगभग 8:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता, कांस्टेबल सुशील कुमार, महिला कांस्टेबल निधि मिश्रा एवं महिला कांस्टेबल रंजना सरोज शामिल रहीं।

पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और शासकीय धनराशि के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh