Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देवगांव में बस और ट्रेलर की टक्कर, तीन महिलाएं मामूली घायल

आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बस और ट्रेलर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में बस में सवार तीन महिलाओं को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में घायल हुई तीनों महिलाओं की हालत सामान्य रही। उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

मामले में क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही देवगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उनकी स्थिति सामान्य हो गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में थाना प्रभारी देवगांव द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh