Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली पर पीस कमेटी की बैठक!नई परंपरा पर रोक

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली परिसर में सोमवार को आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से ताजिएदारों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा का निर्वहन नहीं किया जाएगा और न ही जुलूस नए मार्गों से निकाले जाएंगे। पूर्व वर्षों की भांति निर्धारित मार्गों से ही ताजिया जुलूस निकलेगा। बैठक के दौरान ताजिएदारों ने कई स्थानों पर झूल रहे बिजली के तारों से जुलूस के दौरान होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया, जिस पर मौजूद विद्युत विभाग के अवर अभियंता जयसिंह को तत्काल सभी लटकते तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को भी बेहतर बनाए जाने को कहा गया। सातवीं मोहर्रम के जुलूस के दौरान आवश्यकता पड़ने पर संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित किए जाने की भी जानकारी दी गई। कोतवाल ने कहा कि जुलूस के दौरान असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा जुलूस से पूर्व पुलिस द्वारा रूट मार्च निकालकर लोगों को शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा। वर्ष 2012 में सरायबल्लों और अंडाखोर टिकरिया मार्ग को लेकर हुए विवाद का उल्लेख करते हुए बताया गया कि चौहान बस्ती के लोग पूर्व निर्धारित मार्ग से ही ताजिया ले जाएंगे, जबकि अंडाखोर टिकरिया के लोग उस रूट का प्रयोग नहीं करेंगे। बैठक में नेहाल मेहंदी, महबूद आलम खान, आसिफ खान, हाजी अनवार, लाख अहमद, शहंशाह, सोहराब अहमद, जावेद, इरशाद अहमद, अनिसुर रहमान सहित अधिशासी अधिकारी संजय जायसवाल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे!!


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh