मोलनापुर नहर के पास मिली अज्ञात महिला की लाश, शिनाख्त में जुटी बिलरियागंज पुलिस
बिलरियागंज, आजमगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर स्थित नहर के समीप बुधवार सुबह करीब 40 से 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष आंकी गई है। महिला का रंग सांवला, कद मध्यम तथा बाल काले व लंबे हैं। उसने पीले रंग की काले डिजाइन वाली साड़ी और लाल रंग का ब्लाउज पहन रखा है। उसके हाथों में हरे रंग की चूड़ियां तथा नाक में लौंग (नोज पिन) भी है, जिससे उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
थाना बिलरियागंज पुलिस ने बताया कि काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है तथा आसपास के थानों और अन्य जनपदों में भी पहचान के लिए सूचना भेजी गई है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा वह उसकी पहचान कर सके तो तत्काल थाना बिलरियागंज या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करें, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।
संपर्क नंबर:
थाना बिलरियागंज – 9454402906, 8546012000
पहचान के प्रमुख विवरण:
- उम्र: लगभग 40–45 वर्ष
- रंग: सांवला
- कद: मध्यम
- बाल: काले एवं लंबे
- पहनावा: पीले रंग की काले डिजाइन वाली साड़ी, लाल ब्लाउज
- हाथों में: हरे रंग की चूड़ियां
- नाक में: लौंग (नोज पिन)




















































Leave a comment