औलियापुर में भूमि बंटवारे के विवाद के निपटारे को लेकर एसडीएम अशोक कुमारसिंह ने किया मौके का निरीक्षण
घोसी।मऊ।तहसील क्षेत्र के ग्राम औलियापुर में कुर्राफाट (भूमि बंटवारे) के लंबे समय से लंबित विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम अशोककुमारसिंह स्वम सम्बन्धित भूमि पर दिनों पक्षों की उपस्थिति में मौके का किया निरीक्षण।प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 116 के तहत मामले के त्वरित और न्यायसंगत निस्तारण हेतु एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दोनों पक्षों की बातों को सुना और मौके पर मौजूद कानूनगो व लेखपाल को पूरी पारदर्शिता के साथ पैमाइश कर जल्द से जल्द आख्या प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि भूमि विवादों के कारण गांवों का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा और नियमों के तहत सभी को उनका जायज हक दिलाया जाएगा। कोई शांतिभंग या जानबूझ कर विवाद उत्पन्न करेगा तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही होगी। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण और राजस्व कर्मी मौजूद रहे।





















































Leave a comment