सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव के मंदिर एवं पीपल वृक्ष की पूजा के लिए महिलाओं की उमड़ी भीड़
देवरिया।स्थानीय बरहज नगर के नीलकंठ महादेव मंदिर एवं पीपल के वृक्ष के नीचे पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
सोमवती अमावस्या के दिन पड़ने वाली अमावस्या का हिंदू धर्म में बड़ा ही पवित्र महत्व है इस दिन व्रत स्नान दान और पूजा पाठ करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है सोमवती अमावस्या के मुख्य महत्व यह है कि पूजन से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सुख शांति के लिए यह व्रत करती हैं इस व्रत को करने से पितरों की कृपा और मोक्ष की प्राप्ति भी होती है और पितृ दोष समाप्त हो जाता है
सोमवती अमावस्या के दिन पीपल वृक्ष की पूजा और परिक्रमा महिलाओं द्वारा की जाती है आज के दिन या माना जाता है कि इस त्रि देव का वास होता है पूजा और परिक्रमा करने से आर्थिक कष्ट दूर होते हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है शिव और विष्णु आराधना की जाती है सोमवती होने के कारण या भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है इस दिन शिव मंत्र का जाप करने से आध्यात्मिक शांति और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।






















































Leave a comment