Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कांग्रेस के प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यालय पर किया गया धरना प्रदर्शन

देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने मिर्जापुर ग्राम वासियों के सहित अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिन में 11:00 बजे बरहज विद्युत कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत कि जिस पर प्रभारी एसडीओ द्वारा 2 दिन में विद्युत पोल ठीक करने की बात कही गई जिसको लेकर कांग्रेसी नेता रवि प्रताप सिंह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पहले मौके का मुआईना होना चाहिए। जिस पर प्रभारी एसडीओ ने के से बात की के मिर्जापुर पहुंचकर मौका मुआयना करने की बात कही इसके पश्चात धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ धरना स्थल से सीधे कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह मिर्जापुर गांव पहुंचे और जेई के साथ मिलकर मौके को देखा ।धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश तिवारीभोला तिवारी ,‌ अखिलेश सिंह,बृजेश सिंह, उदयपाल सिंह, उदय शंकर सिंह, उग्रसेन सिंह, डॉ अवधेश सिंह ,श्रीकांत सिंह, उत्तम सिंह, जैनुल अंसारी,सूर्य प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह,आचार्य हरेंद्र,श्रीधर प्रसाद, एवं मिर्जापुर गांव सहाबुद्दीन, निजामुद्दीन, हकीमुद्दीन,इसराईल,अरमान, अमन अंसारी,रमजान अंसारी, रिजवान,आसिफ, अमजद,अनवर ,एक राम, फरमान,शमशेर,यासीन, सनवर,हिना ,गुलबास, अलिवास,वाहिद,गुड्डी, हदीसुन,
सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh