रनू अकादमी स्कूल मनिहारी में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
देवरिया । जनपद के सलेमपुर तहसील क्षेत्र ग्राम मनिहारी शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने और उनके विद्यालय आने-जाने की समस्या को आसान बनाने के उद्देश्य से रनू अकादमी स्कूल मनिहारी में सोमवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और खुशी के माहौल से सराबोर रहा। प्रधानाचार्या, उपप्रधानाचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में साइकिल वितरण जैसी पहल न केवल उनकी पढ़ाई को सुगम बनाएगी बल्कि शिक्षा के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है और विद्यालय भविष्य में भी छात्र हित में ऐसे प्रयास करता रहेगा।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।






















































Leave a comment