Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निर्माणधीन मोहन सिंह सेतु का कार्य शिध्र पुरा किया जाएगा कमलेश पासवान केंद्रीय राज्य मंत्री

देवरिया।बरहज: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के बारह वर्ष पूरे होने पर सरकार देशवासियों को अपनी उपलब्धिया बता रही है।  12 साल - विकास विश्वास और जन कल्याण के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत सोमवार को ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केद्रिय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने सरकार की उपलब्धिया बताते हुए कहाकि सामाजिक सुरक्षा और गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के अस्सी करोड़ जनता को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना के अन्तगर्त करीब सत्तर करोड़ लोगों को पांच लाख तक अस्पताल में मुफ्त इलाज हो रहा है। उन्होने कहाकि देश में राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्गो का निमार्ण इस सरकार में हो रहा है। आज देश में नेशनल हाईवे की संख्या164 हो गई है। शहरों में ओवर ब्रिज, एयर पोर्ट, एम्स,रेल विस्तार, ब्रिज तथा प्रधान मंत्री आवास योजना से आज गरीबों को अपना छत मिला है। जो भी विकास का पैसा केंद्र से भेजा जा रहा है वह सीधे कार्य योजना स्थल तक पहुंच रहा है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाया है। आज देश पूरी तरह से सशक्त है। अपने संसदीय क्षेत्र के अन्तगर्त निमार्णाधीन विकास योजनाओं के बारे में पत्रकारों के जबाब में मंत्री जी ने कहा कि सरयू नदी पर निमार्णाधीन मोहन सेतु का कार्य शीघ्र पूरा होगा। अनुपूरक बजट की स्वीकृति के बाद कार्य प्रारंभ होगा। वही जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाला बरहज से सोनूघाट मुख्य मार्ग का अगले महीने जुलाई माह में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ शिलान्यास करने की बात कही । इस मौक पर आंगनबाड़ी विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन के तहत बच्ची को कराया ।शिक्षा विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया था । इस मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह, निखिल सिंह राजा, प्रमुख सुबास प्रसाद, नरेन्द्र मिश्र पप्पू, अंगद तिवारी, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्त, अमरेन्द्र गुप्त, अखण्ड प्रताप सिंह, एबीएस राजेश कुमार,उमेश चंद, संजय प्रजापति, संजीव दुबे, आदित्य नारायण गुप्त, नौशाद, अशोक सोनकर, सभासद रिंकू सिंह, सुनील पासवान मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh