Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़ में बारात का ‘तमंचा डांस’ पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

कप्तानगंज, आजमगढ़ | 07 मई 2026 बारात की खुशियों के बीच कानून की धज्जियां उड़ाने का एक मामला सामने आया है। थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कादीपुर हरिकेश गांव में बारात के दौरान तमंचा लेकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को एक बारात समारोह में विकास निषाद नामक युवक खुलेआम अवैध तमंचा लहराते हुए डांस कर रहा था। यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल मुकदमा दर्ज किया।

थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 132/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक प्रिंस मिश्रा द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तारी कैसे हुई?

7 मई 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बालोवरगंज से गोपालापुर पुलिया मार्ग पर संदिग्ध हालत में घूम रहे आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज .315 बोर देशी तमंचा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी:

👉 विकास निषाद (19 वर्ष)

पुत्र – जितेन्द्र निषाद

निवासी – ग्राम कादीपुर हरिकेश, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़

बरामदगी:

🔫 एक अदद अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)

पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक रामनिहाल वर्मा

कांस्टेबल सूरज कुमार मल्ल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh