थाना प्रभारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक
दीदारगंज -आजमगढ़ । दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूद पुर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर परिसर में बुधवार को सायं चार बजे आगामी पर्व महाशिवरात्रि को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्र के बहुसंख्यक व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें उपस्थित लोगों से कहा गया कि आप सभी सम्मानित जन मंदिर पर दूर दराज से जलाभिषेक के लिए आए हुए श्रद्धालुओं
की मदद कर जलाभिषेक और मेला को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन की मदद करें।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना दीदारगंज,अमित यादव,सदरे आलम,संजय कुमार पाठक,इंद्रेश कुमार गुप्ता,अरसद,अबुदरदा,शिव आसरे यादव, विनोद कुमार,अतीक अहमद,कोमल राजभर,मोनू राजभर, अजमल, जनार्दन, आदित्य आदि उपस्थित थे।






















































Leave a comment