Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आज़मगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति ने खेल भावना को बढ़ाया, छात्रावासों को दी टेबल टेनिस किट, छात्रों में दिखा उत्साह

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने शिवाजी महाराज पुरुष छात्रावास और महारानी अहिल्याबाई होल्कर महिला छात्रावास को एक-एक टेबल टेनिस किट प्रदान कर खेल भावना को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र के साथ टेबल टेनिस खेलकर किट का उद्घाटन भी किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा।
कुलपति ने कहा कि पठन-पाठन के साथ शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में कबड्डी टीम ने पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में उपविजेता ट्रॉफी जीती है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां और पुस्तकालय को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है। स्वस्थ और हरा-भरा कैंपस उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और विजयी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh