आजमगढ़ में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा, कुलपति ने किया निरीक्षण
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024–25 आज शहर के प्रतिष्ठित शिवली नेशनल पीजी कॉलेज में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 1500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था को लेकर परीक्षार्थी संतुष्ट नजर आए।
परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार एवं कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने कॉलेज परिसर का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने परीक्षा की सुचिता व व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली और उनकी टीम की सराहना की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में हुई। प्राचार्य प्रो. अफसर अली स्वयं सुबह से ही परीक्षा संचालन में जुटे रहे। उन्होंने परिसर का भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया कि किसी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न हो। बाहर से आए विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई थी।























































Leave a comment