Accidental News / दुर्घटना की खबरें
चालक को झपकी आने से बोलेरो पलटी सभी सवार बाल बाल बचे : मऊ
मऊ : कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद - घोसी राजमार्ग पर स्थित रानीपुर भाटापारा (सोफीगंज )गांव के पास इब्राहिमपट्टी जनपद बलिया निवासी अमरेश मिश्रा अपनी बोलोरो यूपी- 54 E 8100 से इब्राहिमपट्टी निवासी एक मुस्लिम परिवार के सात लोगों को लेकर जनपद आजमगढ़ के लच्छीरामपुर स्थित एक निजी हड्डी अस्पताल में मरीज देखने जा रहे थे की भाटपारा (सोफीगंज) के मौजा रानीपुर के पास चालक को झपकी आ गई और गाड़ी गहरे गड्ढे में जा गिरी जिसमें सवार सभी सातों महिला और पुरुष और बच्चे बाल बाल बच गए किसी को भी खरोंच तक नहीं आई घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और जेसीबी मंगा कर गाड़ी को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को गहरे गड्ढे से निकाला गया ।

























































Leave a comment