अहरौला पुलिस की मुठभेड़ में 25हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। पैर में लगी गोली
अहरौला आज़मगढ़ - थाना क्षेत्र में तड़तड़ाई गोलियां 25000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार पैर में लगी गोली
अहरौला थाना क्षेत्र में रविवार तडके पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी व हिस्ट्रीशीटर शेरू यादव घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस मुठभेड में जबाबी कार्यवाही में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
अहरौला पुलिस के अनुसार 14 दिसम्बर 25 को रात लगभग 1बजे ग्राम पश्चिम पट्टी महलिया के पास रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने घेरा बंदी की। बाइक सवार अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग सुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जबाबी फायरिंग में शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव घायल हो गया जबकि उसका सहयोगी साथी अंगद यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल अभियुक्त के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, और 540 रूपया नगद बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि शेरा थाना अहरौला का हिस्ट्रीशीटर है उसके खिलाफ लूट, रंगदारी, धोखाधडी और गंगेस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज है। वह 1नवम्बर 2025 को एक चिकित्सक से दो लाख रूपए की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित था। फरार अभियुक्त अंगद यादव की गिरप्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। गिरप्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्र ने किया।


















































Leave a comment