Crime News / आपराधिक ख़बरे

वाहन चेकिंग में एक बदमाश धराया, पुलिस को देख भागा कुख्यात गैंगेस्टर पशु तस्कर कैश मोहम्मद :गंभीरपुर

मुहम्मदपुर, आजमगढ़।गंभीरपुर थाना के उ0नि0  संजय कुमार सिंह मय हमराह का0 संदीप कुमार सिंह एवं का0 रत्नेश कुमार द्वारा क्षेत्र में देखभाल एवं संदिग्ध वाहन, व्यक्ति की चेकिंग हेतु फरिहा मुहम्मदपुर तिराहा पर नैनात थे.।मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मोहम्मदपुर भिटिया तिराहे पर दो व्यक्ति किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से पीछे बैठा व्यक्ति खेतों की ओर भाग निकला मोटरसाइकिल को साइड में खड़ा करके भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
पूछताछ पर अभियुक्त ने अपना नाम मो0 शमीम पुत्र नन्हे उर्फ इरशाद, निवासी मोहम्मदपुर भिटिया, थाना गम्भीरपुर, जनपद आज़मगढ़, उम्र 27 वर्ष बताया। जामा तलाशी में उसके पास से 350 रुपये बरामद हुए। मौके से मिली मोटरसाइकिल पर UP 65 CJ 43XX नंबर प्लेट लगी थी, जबकि चेसिस नंबर की जांच में मोटरसाइकिल का वास्तविक रजिस्ट्रेशन UP50 CJ 94XX, इंजन नंबर HA11EVN9H007XX, चेसिस नंबर MBLHAW11XN9H3XXXXपाया गया, जो मो0 बुनेल पुत्र कल्लू निवासी मोहम्मदपुर भिटिया के नाम पर रजिस्टर्ड है।
अभियुक्त द्वारा अपराध करने के उद्देश्य से वाहन पर कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर फर्जीवाड़ा किया गया था। मोहम्मद शमीम उर्फ़ प्रेम उर्फ़ प्रेमू पुत्र नन्हे उर्फ़ ईरशाद उर्फ़ मोछू को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया। वहीँ शमीम उर्फ़ प्रेम उर्फ़ प्रेमू से फरार व्यक्ति के बारे में पूछे जाने पर शमीम उर्फ़ प्रेम नें फरार व्यक्ति का नाम कैश उर्फ़ अबुल कैश उर्फ़ कैश मोहम्मद पुत्र नन्हे उर्फ़ इरशाद उर्फ़ मोछू निवासी भिटिया मुहम्मदपुर, थाना गंभीरपुर बताया।
फरार अभियुक्त कैश उर्फ़ कैश मोहम्मद पर जनपद के विभिन्न थानो व गैर जनपद में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमा पंजीकृत है। 
कैश का कई नाम होने के नाते पुलिस भी पकड़ने में चकमा खा जाती है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh