Education world / शिक्षा जगत

प्रियंका चौहान का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा मुख्य सेविका के पद पर चयन होने पर हर्ष

पूर्वांचल ।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के लिए आयोजित मुख्य सेविका की भर्ती का रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथू गांव की प्रियंका चौहान पुत्री अच्छेलाल चौहान का मुख्य सेविका के पद पर चयन होने से स्वजन व गांव के लोगों में हर्ष व्याप्त है। प्रियंका चौहान इस समय किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) लखनऊ से लैब टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रही थी। मुख्य सेविका के पद पर चयन होने से स्वजन व गांव के लोगों ने प्रियंका को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। प्रियंका ने बताया कि माता-पिता गुरुजन व परिवार के लोगों का आशीर्वाद से यह संभव हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh