बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल स्थगित, 28 से 30 सितंबर तक खुलेंगी सभी शाखाएं
•सूचित किया जाता है कि UFBU द्वारा दिनांक 28 से 30 सितम्बर 2026 तक प्रस्तावित 3 दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल सक्षम प्राधिकारी के साथ वार्ता के उपरांत स्थगित कर दी गई है।
अतः सभी बैंक शाखाएं दिनांक 28, 29, 30 सितम्बर 2026 को सामान्य कार्य दिवसों की भाँति यथावत कार्य करेंगी।
आजमगढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को सक्षम प्राधिकारी के साथ हुई वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है।
हड़ताल स्थगित होने के बाद अब 28, 29 और 30 सितंबर को सभी बैंक शाखाएं सामान्य कार्य दिवसों की तरह खुलेंगी और बैंकिंग सेवाएं नियमित रूप से संचालित होंगी। इससे इन तीन दिनों में बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने की आशंका भी टल गई है।
बैंकों की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपनी बैंकिंग संबंधी सेवाओं का सामान्य रूप से लाभ उठा सकते हैं।






















































Leave a comment