Education world / शिक्षा जगत
14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के ये स्कूल
आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में जनपद आजमगढ़ के समस्त परिषदीय व मान्यता प्राप्त हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। बीएसए ने उक्त आदेश का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।






















































Leave a comment