Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कमरे का ताला तोड़ इंजन का सामान उठा ले गये चोर


खुटहन ( जौनपुर) 28 मार्च गभिरन के मैंरवां गांव में सोमवार की रात चोरों ने पंपिंग सेट के कमरे का ताला तोड़ कर भीतर सिंचाई के लिए लगे इंजन का हेड,पुल्ली व अन्य सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। मैंरवां गांव निवासी डॉ दशरथ यादव पुत्र सभाजीत यादव के घर से 500 मीटर की दूरी पर बने छोटे से मकान में पंपिंग सेट लगा हुआ है। जिससे खेतों की सिंचाई होती थी। चोर इंजन का ऊपरी भाग( हेड) व अन्य सामान खोलकर पार कर दिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh