यूपी में शहरी निकाय चुनाव कब से, सबसे पहले होना है यह काम
लखनऊ। प्रदेश में इस साल अक्तूबर-नवम्बर में होने जा रहे शहरी निकाय चुनाव की तैयारी अगले महीने से शुरू होने जा रही है।अप्रैल के पहले हफ्ते में आयोग की नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। तीसरे सप्ताह से पिछले पांच वर्षों में बने नये निकायों का आंशिक परिसीमन शुरू होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार यह परिसीमन जून तक चलेगा। पिछले पांच वर्षों में एक नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद 79 नयी नगर पंचायतें बनी हैं। इनके अलावा वाराणसी नगर निगम सहित कुल 21 अन्य नगर निकायों का विस्तार हुआ जिनमें नौ नगर पालिका परिषद और 12 नगर पंचायतें शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एस.के.सिंह ने बताया कि परिसीमन पूरा होने के बाद जुलाई से सितम्बर के बीच वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण होगा। इसके बाद अक्तूबर में अधिसूचना जारी कर अक्तूबर व नवम्बर के बीच चुनाव करवाने की योजना बनायी जा रही है। इसकी मौजूदा वोटर लिस्ट में 3.50 लाख वोटर हैं।
2017 में कुल शहरी निकाय
नगर निगम-16
नगर पालिका-198
नगर पंचायत-438
2022 में कुल शहरी निकाय
नगर निगम-17
नगर पालिका परिषद-200
नगर पंचायत-517



























































Leave a comment