Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने ली विधायक पद की शपथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में आज विधायक पद की शपथ ली। इसके बाद सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। 
     नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी शपथ ली। पक्ष और विपक्ष के विधायकों का अभिवादन करते हुए अखिलेश शपथ लेने पहुंचे। सपा विधायक जय जवान जय किसान का नारा लगा रहे थे।
    विधायक और मंत्री ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई दी। राजपाल सिहं बालियान, सतीश चंद्र शर्मा, उमाशंकर सिंह, विजय लक्ष्मी गौतम, ब्रजेश, मनोहर लाल कोरी राजबाला सिंह, राजा भैया ने ली शपथ।
       शपथ ग्रहण के उपरांत उन्होंने विधानसभा सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने का हम सब संकल्प आज लेंगे। 
श्री योगी ने कहा कि सदन की मर्यादा और विकास में सभी रूचि लेकर कार्य करेंगे, ऐसी हमारी अपेक्षा है।
     सदन में उपस्थित सभी सदस्यों का हृदय से स्वागत करता हूं l उत्तर प्रदेश विधान सभा में शपथ ग्रहण के लिए उपस्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान गर्मजोशी से स्वागत करते हुए ,कंधे पर हाथ रखते हुए योगी जी हाथ मिलाकर मिले l
     उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व राज्यपाल आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य ,नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में विधायकों ने शपथ ली।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh