Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मां बेटी की झुलसने से मौत


जौनपुर। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के चारों गांव में एक महिला और उसकी मासूम बच्ची की झुलसने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि चारों गांव निवासी बिहारी लाल विश्वकर्मा रोजी रोटी के सिलसिले में महाराष्ट्र रहता है। घर पर उसकी पत्नी सीमा देवी विश्वकर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष अपनी 14 माह की पुत्री दिव्यांशी के साथ रहा करती थी। रविवार की सुबह लगभग 7:30 बजे अचानक उसके घर के अंदर से चीख पुकार की आवाज आने लगी। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घर पर पहुंचे तो वह बुरी तरह से झुलस गई थी। घटनास्थल पर महाराजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बताया कि महिला खाना बनाते समय उसके साड़ी का पल्लू पकड़ लिया जिससे वह और उसकी बच्ची झुलस गई है। मां बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया यहां से चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। वाराणसी ले जाते समय जलालपुर से कुछ ही आगे गई थी कि मां की मौत हो गई जब तक परिजन कुछ समझते उसी छल बेटी ने भी दम तोड़ दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बदलापुर ने बताया कि पुलिस द्वारा मायके वालों को कितना दी गई है। और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh