Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अन्तर्जनपदीय 03 चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल व 06 मोबाइल बरामद

 

आजमगढ़ :दिनांक – 26.03.2022 को रात्रि में थाना मुबारकपुर टीम द्वारा इस्लामपुरा पर मौजूद होकर रात्रि गस्त व संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि सूचाना प्राप्त हुआ कि मुबारकपुर कस्बा से चोरी की मोटर साइकिल के साथ तीन व्यक्ति इधर की तरफ आ रहे है, सूचना मिले ही सघनता से चेकिंग की जाने लगी । कि तभी एक मोटर साईकिल से तीन व्यक्ति आते दिखाई दिये कि हिकमत अमली से मोटर साइकिल सवार को रोका गया जिनका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1.  गुलाम रसूल उर्फ मौवाली पुत्र जुम्मन निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 2.आजम पुत्र शाह आलम निवासी  इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 3.रिजवान पुत्र अमीरुद्दीन निवासी इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ जिनके पास से एक अदद मोटर साइकिल व 6 अदद मोबाइल फोन बरामद कर समय 21.20 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछ-ताछ का विवरण –गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम लोग मिलकर आजमगढ़ शहर के आस पास के थानो, जनपद की कचहरी व जनपद मऊ से गाड़ी चुराते है तथा राह चलते फिरते व्यक्तियो से मोबाईलें भी मौका देखकर चोरी कर लेते है, इस चुराये हुए मोटर साईकिल व मोबाईल फोन को सस्ते मंदे दामो में ग्राहक सेट करके बेच देते है  और आज भी हम लोग रात के वक्त गाड़ी व मोबाईल को बेचने हेतु जा रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये । इसी चोरी की मो0सा0 व मोबाईल को बेचने से जो पैसा मिलता है उसको आपस में बांट लेते है । 

पंजीकृत अभियोग का विवरण—

मु0अ0सं0 – 74/2022 धारा 379,411,413,414,420 भा0द0वि0 थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी अभियुक्त का विवरण –

1.गुलाम रसूल उर्फ मौवाली पुत्र जुम्मन निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 

2.आजम पुत्र शाह आलम निवासी  इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 

3.रिजवान पुत्र अमीरुद्दीन निवासी इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ

बरामदगी का विवरण –

1. एक अदद मोटर साईकिल

2. 6 अदद मोबाईल फोन

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास – आजम पुत्र शाह आलम निवासी  इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद

1 524/2017 3/25 A. Act. कोतवाली आजमगढ़

2 74/2022 379,411,413,414,420 भा0द0वि0 मुबारकपुर आजमगढ़


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh