Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन की ओर से मिला नीमा आजमगढ़ को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट

 

●अंतरराष्ट्रीय संस्था निफा द्वारा मिला लाइफ लाइम अचीवमेंट अवार्ड

●पिछले साल संवेदना अभियान के तहत लगाया गया था वृहद रक्तदान शिविर

 

आजमगढ़: रक्तदान महादान है। इस कार्य में लंबे समय से नीमा अपना अहम योगदान दे रही है। पिछले वर्ष कोरोना काल में नीमा आजमगढ़ द्वारा संवेदना अभियान के अंतर्गत वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसके लिए संस्था को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

नीमा अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना काल में 23 मार्च को संवेदना अभियान के अंतर्गत पूरे देश में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर 1476 रक्त दान शिविर लगाए गए थे, जिनमे 97744 रक्त यूनिट एकत्रित हुए थे। नीमा आजमगढ़ ने इस अभियान के तहत एक वृहद रक्तदान शिविर लगाया था, जिसके लिए वर्ल्ड  बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से नीमा आजमगढ़ को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट और निफा के तरफ से  इंटरनेशनल लाईफ़ सेवर अवार्ड दिया गया। संस्था के साथ साथ आजमगढ़ में संवेदना अभियान के संयोजक के रूप में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. डी.डी. सिंह को व्यक्तिगत रूप से भी सम्मानित किया गया।  यह अवार्ड आज लखनऊ स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर में मुख्य अतिथि एडिशनल डीजीपी उ.प्र. पुलिस बिनोद कुमार सिंह द्वारा सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। उन्होने कहा कि यह नीमा के साथ साथ पूरे आजमगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि संस्था को वर्ल्ड बुक आफ़ रिकार्ड्स लंदन व अंतरराष्ट्रीय संस्था निफ़ा द्वारा यह सम्मान दिया जा रहा है। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए नीमा आजमगढ़ के समस्त रक्तदाता, रक्तदात्रियो एवं सम्मानित जनता का एवं संस्था से प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ।

कोरोना की दूसरी लहर के चलते यहाँ के लोगों ने दूसरों के जान की परवाह करते हुये रक्तदान किया। नीमा अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 90 वे पुण्यतिथि पर 23 मार्च को पूरे देश में संस्था द्वारा सहयोगियों की मदद से संवेदना अभियान के अंतर्गत कुल 1476 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इसमें करीब 1.27 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया एवं 97,744 रक्तदानियों ने एक साथ सर्वाधिक रक्तदान का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।

इस अभियान का शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा कर एक संदेश राष्ट्र के नाम दिया नशा नही रक्तदान करें वहीं आजमगढ़ में करीब 109 लोगों ने पंजीकरण कराया एवं 79 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होने कहा कि यह सम्मान उन सभी रक्तदानियों, सहयोगियों, नीमा के पदाधिकारियों व ब्लड बैंक के समस्त स्टाफ़ का है, जिनके सहयोग से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को रिकॉर्ड बनाकर हासिल हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh