पुश्तैनी जमीन को लेकर हुई मारपीट,दर्जनों लोग घायल
करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव में कल्पनाथ यादव तथा प्यारे लाल यादव में पुश्तैनी जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था शुक्रवार कल्पनाथ का पुत्र जिलेदार 38वर्ष ने प्यारे लाल यादव द्वारा जमीन कब्जा करने का विरोध किया गया विरोध करने पर विवाद बढ़ गया इतने में प्यारे लाल यादव और कल्पनाथ यादव के परिवार के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर ईट पत्थर लाठी डंडे से एक दूसरे पर धावा बोल दिए शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और किसी तरीके से दोनों पक्षों को शांत कराया, सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षियों से पूछताछ कर रहे तथा घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजा कला पर उपचार के लिए भेज दिया जहां चिकित्सकों द्वारा जिलेदार के हाथ में गंभीर चोट बताते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा तहरीर प्राप्त हुआ है मामले की छानबीन की जा रही है।



























































Leave a comment