Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अखिल भारतीय फर्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा पुर्वांचल स्तरीय सेमिनार का आयोजन
आजमगढ़ जनपद के डीएम आफिस के सामने भीमराव अम्बेडकर पार्क में आज अखिल भारतीय फर्मासिस्ट एसोसिएशन शाखा आजमगढ द्वारा पुर्वांचल स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मऊ सहित अन्य जिलों के फर्मासिस्टो ने सहभागिता किया, जिसमें मोहम्मद अशरफ हनुमा किसने कहा की फार्मासिस्ट के ऊपर समाज को स्वस्थ रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। फार्मासिस्ट ज्यादा फार्मा क्लीनिक और सस्ते दरों पर मरीजों को परामर्श दें । वही जय किशोर चौधरी ने कहा कि," पूर्वांचल के कुछ औषधि निरीक्षक अपना काम इमानदारी से नहीं कर रहे हैं उन पर नकेल कसी जाएगी". इस अवसर पर पंकज, मंजय, सरोज, प्रणव, विजय, पंकज, शाहिद ,आदि ने अपने विचार रखें । कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने किया।



























































Leave a comment