Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान सीसीटीवी सही से काम न करने पर भड़के जिलाधिकारी आजमगढ़

आजमगढ़ 24 मार्च-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट की चल रही परीक्षा के अन्तर्गत केएस इण्टर कालेज बैदौली बेलकुण्डा सगड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीसी टीवी कैमरा कन्ट्रोल रूम से ठीक ढ़ंग से कनेक्ट न हो पाने के कारण जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रबंधक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कल तक इसे हर हाल में सही करा लिया जाय। उन्होने कहा कि 100 एमपीएस का कनेक्शन लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने केन्द्र प्रबंधक को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचिता पूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करायें। किसी भी दशा में नकल नही होनी चाहिए। उन्होने कहा कि शासन द्वारा परीक्षा के सम्बन्ध में दी गयी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न करायें। 
जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान प्रत्येक कमरों में जाकर निरीक्षण किया एवं प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार, केन्द्र प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-24.03.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh