Latest News / ताज़ातरीन खबरें
जिलाधिकारी आजमगढ़ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र महुला गढ़वल बांध का आकस्मिक किया निरीक्षण
आजमगढ़ 24 मार्च-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज तहसील क्षेत्र सगड़ी के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र महुला गढ़वल बांध का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड को निर्देश दिया कि पूर्व में स्वीकृत की गयी धनराशि के सापेक्ष कराये गये कार्यां पर व्यय की
गयी धनराशि का विस्तृत विवरण 3 दिन के अन्दर उपलब्ध करायें।जिलाधिकारी आजमगढ़ ने बाढ़ क्षेत्र के बाँधो का किया निरीक्षण pic.twitter.com/AGQ8Ga5DU3
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) March 24, 2022
जिलाधिकारी ने एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार को निर्देश दिया कि स्थानीय ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाढ़ से बचाव के सम्बन्ध में सुझाव ले लें। उन्होने कहा कि जन प्रतिनिधियों के सुझाव पर बाढ़ से बचाव के सम्बन्ध में ली गयी जानकारी की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर 3 दिन के अन्दर प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि जन प्रतिनिधियों से पुराने किये गये कार्यां की गुणवत्ता का फीडबैक भी प्राप्त कर लें। उन्होने कहा कि बाढ़ के दृष्टि से यह बहुत ही संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए बाढ़ आने से पहले ही सभी तैयारियॉ को पूर्ण कर लें।
जिलाधिकारी ने इसके पश्चात बेलकुण्डा ग्राम का निरीक्षण किया। वहॉ के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होने स्थानीय लोगों से पूछा कि सरकारी योजनाओं में आवास, शौचालय, राशन आदि का लाभ मिल रहा है या नही।
इस अवसर पर ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-24.03.2022-------



























































Leave a comment