बोर्ड परीक्षा में आधार न लाने पर चिंतित हुए छात्र
अम्बारी आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर आज सुबह हलचल देखने को मिला ,जहां प्रातः काल भोर से छात्रों में उत्साह रहा वही पहली बार बोर्ड की परीक्षा में बैठने की धक-धक बनी हुई थी।
●परीक्षा केंद्र के अटकलों में अटके परिजन
बोर्ड परीक्षा में आधार न लाने पर चिंतित हुए छात्रhttps://t.co/7qE6JDjUyq pic.twitter.com/efdWt7Tyij
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) March 24, 2022
हालांकि ऐसा एक दो सेंटरों का पता में स्थानीय पता का विवरण स्पष्ट न होने से परिजन इधर उधर भटकते रहे।जैसे की आदर्श इण्टर कॉलेज कांधिया फूलपुर आजमगढ़ लिखा हुआ था हालांकि उसका सही विवरण आदर्श इण्टर कालेज कांधिया (पल्थी के पास)फूलपुर आजमगढ़ रहा ,जिसको लेकर छात्र और परिजन दूसरी बाज़ार में भटकते रहे,परीक्षा केंद्र का लोकेशन गूगल मैप पर अपडेट न रहने से समस्या बनी रही, सबसे बड़ी बात की प्रवेश पत्र पर अंकित पता स्पष्ट न होने से यह समस्या हुई।
●आधार कार्ड न साथ लाने पर चिंतित हुए परीक्षार्थी
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान छात्रों से आधार कार्ड मागने पर अधिकांश छात्र चिंतित हुए मगर एग्जाम गाइडनर ने छात्रों को आश्वस्त किया कि आज बिना आधार के भी आप परीक्षा दे सकते हैं, उसके बाद छात्रों को चैन की साँसे आई हालांकि समय से लोग परीक्षा केंद्र पहुंचे।वहीं प्रशासन भी मुस्तैदी से परीक्षा केंद्रों पर चौकसी बरतती रही।



























































Leave a comment