Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फरार चल रहे अभियुक्त के मकान पर पुलिस ने चिपकाया कोर्ट का नोटिस

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना मे मुकदमा अपराध संख्या 241/2021 धारा 376,504,506,120B आई०पी०सी०व धारा 314 दहेज अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त सरवन सोनकर उर्फ शिवा सोनकर पुत्र विश्वनाथ सोनकर मोहल्ला लाईन बाजार कजगांव रोड रामनगर भड़सरा थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर का रहने वाला है। मुकदमा उपरोक्त मे वांछित एंव फरार है जिसके विरुद्ध न्यायालय ACJM कोर्ट नम्बर 10 आजमगढ़ द्वारा धारा -82 सी०आर०पी०सी०(फरारी) आदेश जारी किया गया कि दिनांक 13-04-2022 तक हाजिर होना है। यदि उक्त अवधि तक हाजिर नहीं होता है तो अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से कुर्की आदेश लेकर अभियुक्त की कुर्की की जायेगी।यह आदेश निजामाबाद थाना के उपनिरीक्षक शमशाद अली द्वारा अभियुक्त के घर चस्पा किया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh