राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित आदर्श स्वयम सहायता समूह द्वारा होल सेल सूरत साड़ी शॉप का उद्घाटन
निज़ामाबाद, आज़मगढ़ । तहबरपुर विकास खण्ड के भानी पुर ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित आदर्श स्वयम सहायता समूह द्वारा होल सेल सूरत साड़ी शॉप का उद्घाटन शेरपुर तिराहा पर किया गया । जिसमें सहादतपुर , बेगपुर , जमालपुरकाजी सोफीपुर, सरदहा, मधेसिया ,महुवार, भोर्रा मकबुलपुर , ढढनी ताजन पुर इत्यादी गाँव सहित लगभग एक हज़ार समूह की महिलाओं ने उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया व लगभग 80 हज़ार की खरीदारी उद्धाटन के दिन हुई । ब्लाक प्रमुख तहबरपुर अजीत यादव व निज़ामाबाद नगर पंचायत की चेयरपर्सन प्रेमा यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए यह एक अच्छी पहल है । इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी आइएसबी संजय गुप्ता , सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अतुल सत्संगी , वरिष्ठ लिपिक राजेश यादव , केदारनाथ, मेहनगर ब्लाक से समूह की महिला गायत्री , चिंता, शाहिदा ,बीनू , सीमा व ठेकमा ब्लाक से समूह की महिला अनीता यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।


























































Leave a comment