बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग दसों लाख का नुकसान
खुटहन जौनपुर 22 मार्च खुटहन थाना अंतर्गत तिगरा बाजार में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दसों लाख से ज्यादा का का सामान जलकर राख हो गया ,तिगरा बाजार में श्री विंध्यवासिनी ब्यूटी पार्लर एंड जनरल स्टोर की दुकान है जिसमें आज भोर में भीषण आग लग जाने की वजह से जनरल स्टोर और ब्यूटी पार्लर व गृहस्ती का पूरा सामान जलकर राख हो गया
श्री विंध्यवासिनी ब्यूटी पार्लर जनरल स्टोर की मालकिन रिशु बरनवाल पत्नी स्वर्गीय दीपक की मल्हनी खुटहन रोड पर तिगरा बाजार में दुकान है जिसमें आज सुबह बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई जिसमें रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया मौके पर थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलवाया फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी होने की वजह से आग पर नियंत्रण न हो पाने पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी जौनपुर से मंगवाए इसमें एक गाड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल से महज 500 मीटर पर आकर बंद हो गई करीब आधे घंटे मसख्त के बाद घटनास्थल पर पहुंची थोड़ी ही देर में दूसरी भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गए अग्निशमन की गाड़ियों ने लगभग 10:00 बजे बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया . रिशु बरनवाल पत्नी स्वर्गीय दीपक के तीन बच्चे हैं दीपक की मृत्यु लगभग डेढ़ साल पहले किसी दुर्घटना में हो गई थी अपने बच्चों का और अपना पालन पोषण इसी ब्यूटी पार्लर और जनरल स्टोर से करती थी ऋतु के तीन बच्चे हैं जिसमें मंगला 15 वर्ष आदर्श 12 वर्ष और आरुषि एक बेटी 6 साल की है गनीमत की बात रहेगी कोई घर का सदस्य घायल नहीं हुआ ॥अनुमान के हिसाब से लगभग 10 लाख के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।


























































Leave a comment