Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान

आजमगढ़ 23 फरवरी-- जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के अनुरोध पर जनपद के समस्त निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्राओं एवं अध्यापकों तथा स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं एवं आमजन को मतदान एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता हेतु आज निस्वां इंटर कालेज पहाड़पुर आजमगढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया तथा छात्रों एवं अभिभावकों को मतदान हेतु 700 निमंत्रण पत्र बांटे गये। जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिस स्कूल आजमगढ़ द्वारा वि0स0 लालगंज के अन्तर्गत प्रा0वि0 खनियरा लालगंज में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 40 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा 70 निमंत्रण पत्र बांटे गये। रियो वर्ल्ड अकेडमी लालगंज द्वारा वि0स0 लालगंज के अन्तर्गत पू0मा0वि0 ठेकमा बूथ पर 23 महिलाओं के हाथो में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया एवं 30 लोगों को मतदान हेतु निमंत्रण पत्र दिया गया। हिन्दुस्तान पब्लिक स्कूल फूलपुर द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत ग्राम बखरिया शिक्षा क्षेत्र पवई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज आजमगढ़ में मतदाता जागरूकता हेतु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मतदान हेतु 600 निमंत्रण बांटे गये। ओम प्रकाश मिश्र इंटर कालेज मोलनापुर अहमद बख्श फूलेश आजमगढ़ द्वारा वि0स0 दीदारगंज के अन्तर्गत कुशलगांव ग्राम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। केन्द्रीय विद्यालय आजमगढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ई-शान पब्लिक स्कूल रोहुआ मुस्तफाबाद आजमगढ़ द्वारा वि0स0 मेंहनगर के अन्तर्गत प्रा0वि0 बनावे बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम में तहत 116 लोगों को मतदान हेतु निमंत्रण दिये गये। सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल फूलपुर द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत प्रा0वि0 बेलवई बूथ पर विजिट कर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 30 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 90 निमंत्रण पत्र बांटे गये। 
इसी के साथ ही सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल आजमगढ़ द्वारा वि0स0 सदर के अन्तर्गत प्रा0वि0 पकड़ी बूथ पर विजिट कर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 51 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 1160 निमंत्रण बांटे गये। प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर सैय्यद गर्ल्स स्कूल सरायमीर द्वारा वि0स0 निजामाबाद के अन्तर्गत जूनियर हाई स्कूल मोहनाथ पर विजिट कर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 70 महिलाओं को मेंहदी लगाई गई तथा 150 लोगों को मतदान हेतु निमंत्रण बांटे गये। श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कालेज रोशनपुर आजमगढ़ द्वारा वि0स0 मुबारकपुर के अन्तर्गत प्रा0वि0 कादीपुर बूथ पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान हेतु 100 निमंत्रण बांटे गये। आरजेएस पब्लिक स्कूल रासेपुर द्वारा वि0स0 मेंहनगर के अन्तर्गत प्रा0वि0 चौरी खास बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 30 महिलाओं को मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान हेतु 300 निमंत्रण दिये गये। रफी मेमोरियल इंग्लिस स्कूल माहुल द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत प्रा0पा0 फत्तनपुर बूथ पर वोट की मेंहदी कार्यक्रम में 36 महिलाओं को मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान हेतु 90 निमंत्रण बांटे गये। 
इसी के साथ-साथ जनपद के अन्य विद्यालयों के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा संबंधित विधान सभाओं के अन्तर्गत चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर जागरूक किया गया तथा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को मतदान करने हेतु निमंत्रण पत्र बांटे गये। 

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-23.02.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh