नामजद हत्यारोपी को पुलिस ने धर दबोचा जमुहाई मोड़ से पकड़ा गया आरोपी : करंजाकला
करंजाकला जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव की निवासी दीला देवी 45 वर्ष का सोमवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें सराय ख्वाजा पुलिस कार्रवाई करते हुए दीला देवी मृतक के पुत्र द्वारा मंगलवार को तहरीर मिलने पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था।
सरायख्वाजा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार भरेठी गांव से थोड़ी दूर पर स्थित जमुहाई मोड़ से हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि हत्यारोपी मुन्ना उर्फ अफजल के ऊपर सराय ख्वाजा थाने मे विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी देवानंद हेड कांस्टेबल मुचकुंद यादव,हेड कांस्टेबल अनिल सिंह मौजूद रहे ।




























































Leave a comment