मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेहन्दी कार्यक्रम
आजमगढ़ 22 फरवरी-- आजमगढ़जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के अनुरोध पर जनपद के समस्त निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्राओं एवं अध्यापकों तथा स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं एवं आमजन को मतदान एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता हेतु स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल मेंहनगर द्वारा वि0स0 मेंहनगर के अन्तर्गत प्रा0वि0 दामा बूथ सं0 1 पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 110 निमंत्रण बांटे गये। रियो वर्ल्ड अकेडमी खनियरा लालगंज द्वारा वि0स0 लालगंज के अन्तर्गत धरहरा बूथ पर जाकर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु निमंत्रण बांटे गये। जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिस स्कूल द्वारा वि0स0 लालगंज के अन्तर्गत प्रा0वि0 भगवानपुर में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 45 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 60 निमंत्रण बांटे गये। राजाराम पब्लिक स्कूल सुखीपुर आजमगढ़ द्वारा चतुरपुर खास ग्राम में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया। बाबा विश्वनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आमनावे मार्टीनगंज द्वारा उ0प्रा0वि0 सदरूद्दीनपुर बूथ संख्या 1 पर, लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल सोहौली, फरहान कान्वेन्ट पब्लिक स्कूल उदपुर फूलपुर द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत मोहीउद्दीनपुर एवं दत्तापुर तथा उसरहा जलालपुर अम्बेडकरनगर बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु निमंत्रण बांटे गये। महादेवी हायर सेकेण्ड्री स्कूल तिवारीपुर सिधारी द्वारा वि0स0 सदर के अन्तर्गत प्रा0वि0 दूधनारा पर विजिट कर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 50 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा 140 मतदान हेतु निमंत्रण बांटे गये। पैराडाइज कान्वेन्ट स्कूल सरायमीर द्वारा वि0स0 निजामाबाद के अन्तर्गत मीरपुर ग्राम में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया। बाबा भैरवनाथ जी इंटर कालेज महराजपुर अनवरगंज द्वारा वि0स0 सदर के अन्तर्गत कम्हेपुर बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे 103 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु निमंत्रण बांटे गये। मॉ दुर्गावती पब्लिक स्कूल महुजा नेवादा मार्टीनगंज द्वारा वि0स0 दीदारगंज के अन्तर्गत जू0हा0 स्कूल पुरन्दरपुर में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 42 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 110 निमंत्रण बांटे गये।
इसी के साथ ही एमपी मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल अतरौलिया, सेन्ट जेवियर्स पब्लिक स्कूल आमनावे मार्टीनगंज द्वारा वि0स0 दीदारगंज के अन्तर्गत निकासीपुर बूथ पर, ई-शान पब्लिक स्कूल रोहुआ मुस्तफाबाद द्वारा वि0स0 मेंहनगर के अन्तर्गत कटरा मेंहनगर में, बाबू संत प्रसाद राय इंटर कालेज रामगढ़ आजमगढ़ द्वारा वि0स0 सगड़ी के अन्तर्गत प्रा0वि0 बछौर खास बूथ पर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर द्वारा वि0स0 सदर के अन्तर्गत प्रा0वि0 कनैला करनहट बूथ पर, मॉ दुर्गा जी कान्वेन्ट स्कूल दीदारगंज द्वारा वि0स0 दीदारगंज के अन्तर्गत मालगांव में, सेन्ट जोसेफ इंग्लिस स्कूल द्वारा सुल्तानपुर बूथ पर, रफी मेमोरियल इंग्लिस स्कूल माहुल द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत प्रा0पाठशाला रैदा, के साथ-साथ जनपद के अन्य विद्यालयों के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा संबंधित विधानसभाओं के अन्तर्गत चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर जागरूक किया गया तथा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को मतदान करने हेतु निमंत्रण पत्र दिया गया।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-22.02.2022-------




























































Leave a comment