Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उवर्रक के लिए आधार कार्ड अनिवार्य, जनपद में पर्याप्त मात्रा में उवर्रक उपलब्ध


आजमगढ़ 22 फरवरी-- जिला कृषि अधिकारी/अधिसूचित प्राधिकारी, डॉ0 गगनदीप सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दिनांक 22 फरवरी 2022 को जनपद में इफ्को कम्पनी की 2661.930 मै0टन यूरिया प्राप्त हुई। उन्होने बताया कि साधन सहकारी समिति (पैक्स) में 1370.930 मै0टन, केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार में 100 मै0टन, पीसीएफ में 100 मै0टन, जिला सहकारी संघ लि0 में 210 मै0टन, यूपी एग्रो में 50 मै0टन, आईएफएफडीसी में 375 मै0टन, एग्रीजंक्शन में 381 मै0टन, गन्ना में 25 मै0टन एवं औद्यानिक समितियॉ में 50 मै0टन, इस प्रकार कुल 2661.930 मै0टन इफ्को यूरिया प्राप्त हुई है। 
जिला कृषि अधिकारी ने समस्त कृषकों को सूचित किया है कि कोई भी कृषक जनपद में किसी भी दुकानदार से यूरिया उर्वरक खरीद सकता है। यूरिया उर्वरक पीओएस मशीन से निर्धारित दर 266.50 पर ही खरीदें। उर्वरक खरीदने के लिए आधार कार्ड एवं खतौनी अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर जिला कृषि अधिकारी के मो0नं0 7838882455, 9453072429 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 


-----जि0सू0का0-आजमगढ़-22.02.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh