Latest News / ताज़ातरीन खबरें

माहुल में शराब का तांडव कम होने का नाम नही ले रहा है....

आजमगढ़ :13 लोगों की जहरीली शराब से मौत आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में स्थित देसी शराब की दुकान से रविवार की शाम खरीदी गई जहरीली शराब पीने से दस लोगों की कल मौत हो गई। इसके अलावा इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। अब मृतकों की कुल संख्या 13 हो गई है। लगभग 50 से अधिक लोग अभी बीमार हैं।
मरने वालों में संतोष व शमीम शामिल हैं। एक अन्य के नाम की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं एडीजी जोन वाराणसी राम कुमार ने सोमवार रात माहुल पहुंच कर मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए डीएम ने जिला आबकारी निरीक्षक नीरज सिंह और थानाध्यक्ष अहरौला संजय सिंह को निलंबित कर दिया है। जहरीली शराब पीने से सोमवार से मंगलवार सुबह तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी लोगो का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh