Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आचार्य संहिता का उलंघन करने वाले राजकुमार रॉय प्रधान पती पर हुआ एफ आई आर दर्ज

आजमगढ़। सामान्य निर्वाचन 2022 विधानसभा 351- लालगंज में प्रधान पती राजकुमार रॉय को लाईट लगवाना महंगा पड़ गया है। उड़नदस्ता प्रभारी राजकुमार बत्ता ने बताया कि आज उड़नदस्ता 351-लालगंज विधानसभा क्षेत्र में भ्रमणशील था, उसी दौरान शिकायतकर्ता दिनेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 अल्पनाथ सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ की शिकायत थी कि प्रधानपति राजकुमार राय ग्राम रामनगर थाना मेहनाजपुर द्वारा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में बिजली के खंभों पर लाइट लगवा दी गई है, जो वोटरों को लुभाने के पक्ष में ऐसा किया गया है।
जिसे उड़नदस्ता प्रभारी- राजकुमार बत्ता ने मामले को गम्भीरता से लेते हुवे तत्काल थाना मेहनाजपुर में प्रधानपति राजकुमार राय के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है l


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh