शत प्रतिशत मतदान हेतु निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
सिद्दीकपुर जौनपुर।विधानसभा चुनाव को लेकर जहां विभिन्न पार्टियों द्वारा लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है तो दूसरे तरफ है ,समितियों व संस्थानों द्वारा अभियान चलाकर लोगों को सत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में उत्तर प्रदेश इलेक्शन व एडीआर के द्वारा ग्राम पंचायत पदुमपुर के अनुरूप दुईजा उच्च प्राथमिक विद्यालय पर विचार गोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में एडीआर के प्रतिनिधि रमेश यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना मत देने का अधिकार है अपनी स्वेच्छा से किसी भी दल के प्रत्याशी को मत दे सकता है किसी भी व्यक्ति का मत देने से रोका नहीं जा सकता है यदि कोई लालच देकर, डरा- धमकाकर वोट लेता है तो आप इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी व राज्य निर्वाचन आयोग को दे सकते हैं।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत लाल व सुमन माैर्या के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली "मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेदारी, लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय होकर मतदान करेंगे, न जाति पे न धर्म पे, बटन दबेगा कर्म पे" नारे के साथ गांव के विभिन्न क्षेत्रों से होकर रैली निकाली गई।कार्यक्रम संचालन करते हुए किरन माैर्या द्वारा किया गया इस मौके पर विकास, आयुष,अमन,धीरज, रीता, नन्दिनी आदि उपस्थित रहे।




























































Leave a comment