पवन कुमार की मौत पुलिस और घर वालों के लिए बना पहेली:मऊ
मऊ : बीते 16 फरवरी को संदिग्ध अवस्था में मृतक पवन कुमार पुत्र सुरेंद्र राम की लाश संदिग्ध अवस्था में मुबारकपुर स्थित बसनही नाले से मिली थी। जिसे पुलिस ने उसी दिन लाश को सील बंद करके अपने कब्जे में ले लिया ,और 17 फरवरी को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत उसी दिन सायं 6:00 बजे के लगभग मऊ शहर के तमशा स्थित ढेकुलिया घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि पवन कुमार पुत्र सुरेंद्र राम हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिलौझा ग्राम पंचायत अंतर्गत मोहनसराय पुरवा का निवासी था ,और वह अपने मां-बाप के साथ दिल्ली में रह करके कमाता खाता था ।पवन कुमार अपनी पत्नी के साथ ही दिल्ली में रहता था। उसकी शादी हलधरपुर थाना क्षेत्र के ही नसीराबाद कलां ग्राम पंचायत में हुई थी। वह नौ फरवरी को अपनी पत्नी को लेकर के दिल्ली से घर के लिए रवाना हुआ था ,और 10 फरवरी को वह अपनी पत्नी को लेकर के अपनी ससुराल नसीराबाद कलां पहुंचा था। जहां वह 12 तारीख तक ससुराल में ही रहा ।13 तारीख को वह पत्नी को स्पष्ट रुप से कुछ ना बता कर अपने ससुराल से निकल गया। 12 फरवरी तक जब वह ससुराल नहीं आया तो उसके ससुर पडोही राम को चिंता होने लगी, तो वह 13 फरवरी को अपने दामाद पवन कुमार के पैतृक गांव मोहनसराय पहुंचे, और वहां उन्होंने बताया कि वह 13 फरवरी की प्रातः ही उनके घर से निकला है, और अभी तक उसका पता नहीं चला। तो घर के पटीदारों ने कई जगह फोन मिला करके पूछताछ किया, परंतु पता नहीं चला । तब उसके ससुर पडोही राम 15 फरवरी को अपने दामाद के ननिहाल बड़ागांव पहुंचे, वहां बड़ागांव में भी दामाद का पता नहीं चला। परंतु 16 फरवरी के अपराहन जब उसकी लाश मुबारकपुर स्थित बसनहीं नाले से मिली तो ससुराल और घर पर कोहराम मच गया ।मृतक पवन कुमार के माता-पिता भी गांव आ चुके हैं। अंतिम संस्कार करने के बाद आज भी उन्हें यह रहस्य लग रहा है कि उनका लड़का नसीराबाद कला ग्राम पंचायत से 4 किलोमीटर दूर मुबारकपुर ग्राम पंचायत के बसनहीं नाले के समीप कैसे पहुंच गया,और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। पुलिस और घरवाले भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे है। पोस्टमार्टम के दौरान उसका बिसरा रि प्रिजर्व कर लिया गया है ,और उसे प्रयोगशाला जांच हेतु भेज दिया गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करेगी, और उसके अनुरूप कार्रवाई करेगी। मृतक के चाचा राजेश राम क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और अपने भतीजे की मौत पर काफी गमजदा हैं, उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि इस प्रकरण में क्या किया जाए। इस तरह से यह प्रकरण पुलिस ,मृतक के घर वाले और ससुराली जनों के लिए रहस्य बन गया है।




























































Leave a comment