मेहंदी लगाकर छात्रों ने मतदान के लिए किया जागरूक
आजमगढ़ 18 फरवरी-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के अनुरोध पर जनपद के समस्त निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्राओं एवं अध्यापकों तथा स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं एवं आमजन को मतदान एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता हेतु आज एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल एंड कालेज कादीपुर, रौनापार द्वारा चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत बूथ संख्या-35 वि0स0 सगड़ी महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 160 लोगों को मतदान का निमंत्रण पत्र दिया गया। एसएन चिल्ड्रेन स्कूल तरवां द्वारा चुनाव की मेंहदी के तहत पन्दहा बूथ वि0स0मेहनगर के अन्तर्गत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक करते हुए मतदान करने हेतु 42 लोगों को निमंत्रण पत्र वितरित किया गया। लिटिल ऐंजिल पब्लिक स्कूल सोहौली द्वारा चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत वि0स0 क्षेत्र दीदारगंज के अन्तर्गत, बाबा भैरवनाथ जी इण्टर कालेज महराजगंज, अनवरगंज द्वारा चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत मतनपुर बूथ, वि0स0 क्षेत्र सदर के अन्तर्गत जागरूकता अभियान एवं महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान करने हेतु 39 लोगों को निमंत्रण पत्र वितरित किया गया।
डालिम्स सनबीम स्कूल मेहनाजपुर के बच्चों औऱ अध्यापकों द्वारा अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मेहनाजपुर में गैस सिलिंडर पर स्टिकर लगा कर घर-घर जागरूकता अभियान चलाया। चुनाव संबंधी गैस सिलिंडर में लगा स्टिकर देखकर मतदाता 07 मार्च 2022 को लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। इसी के साथ ही छात्रों एवं अध्यापिकाओं द्वारा चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया एवं मतदान हेतु निमंत्रण पत्र वितरित किया गया। रियो वर्ल्ड अकेडमी खनियरा लालगंज द्वारा वि0स0 लालगंज के अन्तर्गत, कृष्णा पब्लिक स्कूल बरदह द्वारा पू0मा0वि0 चौकी खैरा बूथ के अन्तर्गत, साईं इंटरनेशनल स्कूल पाण्डेयपुर आजमगढ़ द्वारा वि0स0 सदर के अन्तर्गत प्रा0वि0 सिधारी हायडिल पर, ज्ञानदीप चिल्ड्रेन अकेडमी पवई द्वारा प्रा0वि0 बिलारमऊ बूथ सं0 173/174 वि0स0 फूलपुर के अन्तर्गत, ई-शान पब्लिक स्कूल द्वारा विषम मिर्जापुर बूथ वि0स0 मेंहनगर के अन्तर्गत, सेन्ट जेवियर्स स्कूल सरायमीर निजामाबाद द्वारा प्रा0वि0 सेमरी बूथ वि0स0 निजामाबाद के अन्तर्गत, आदि विद्यालयों द्वारा चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर जागरूक किया गया तथा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को मतदान करने हेतु निमंत्रण पत्र दिया गया।
इसी के साथ ही सवेरा प्रेरणा महिला संगठन ग्राम पंचायत आजमबांध, उड़ान प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ, शिखा महिला ग्राम संगठन, गंगा प्रेरणा महिला ग्राम संगठन, शिवा प्रेरणा महिला ग्राम संगठन की दीदीयों द्वारा चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान के दिन मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-18.02.2022-------




























































Leave a comment