घाघरा पुल पर लगा भीषण जाम, घण्टो यात्री रहे परेशान,दूल्हे राजा भी अटके रास्ते में
मऊ : दोहरीघाट कस्बे में शुक्रवार को घाघरा पुल से लेकर आजमगढ़ मोड़ तक भीषण जाम लगा रहा।घण्टो यात्री वाहनों में बैठे रहे,जिससे लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।लेकिन प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी हाथ पर हाथ रखे हुए दिखाई दिया।जाम खुलवाने के लिए प्रशासन की तरफ कोई भी दिखाई नही दे रहा था।यात्री ही गाड़ियों को इधर उधर कर जाम खुलवाने की कोशिश करते दिखे।वही जाम से कस्बे की मुख्य बाजार की सड़को से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था।दोहरीघाट कस्बे में प्रतिदिन दो बजे के बाद जाम लग जा रहा है।घाघरा पुल से लेकर आजमगढ़ रोड,बस स्टैंड,चौहान चौक,धनौली मोड़ सहित आदि जगहों पर वाहनों के जाम से पैदल यात्रा करना भी मुश्किल हो रहा है राहगीरों को।इस समय शादियों का सीजन होने के वजह से सड़क पर गाड़ियों की संख्या बढ़ जाने से भी जाम की स्थिति ज्यादा हो रही है।वही घाघरा पुल पर इस समय प्रतिदिन जाम लगने से दूल्हों की गाड़ी कई कई घण्टे फसी रह रही है,जिससे शुभ मुहूर्त में होनी वाली शादी अगले दिन यानी 12 बजे के बाद हो रही है।जाम ज्यादा फुटपाथ पर अतिक्रमण,आड़े तिरछे खड़े वाहन,बड़े व भारी वाहनों का मुख्य बाजारो में प्रवेश यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे हैं।जिससे लोग पैदल भी नहीं निकल पाते हैं।क्षेत्र में न तो कहीं यातायात सिपाही नजर आते हैं और न संसाधन।जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।बड़े वाहनों का प्रवेश पटरी पर अतिक्रमण किये अतिक्रमणकारी दुकानदार व आड़े तिरछे खड़े वाहन नगर की यातायात की व्यवस्था में कोढ़ में खाज पैदा करने का काम कर रहे हैं।




























































Leave a comment