जिलाधिकारी मऊ ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ सब्जी मंडी स्थित मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
मऊ 18 फरवरी,जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश बतादेंकि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसीक्रम में आज जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ सब्जी मंडी स्थित मतगणना स्थल पर हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गाड़ियों की पार्किंग हेतु स्थान के चयन को लेकर विचार विमर्श के उपरांत जिलाधिकारी ने पास स्थित स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, साथ ही यह भी निर्देश दिए कि स्टेडियम के अंदर सरकारी कर्मचारियों एवं राजनैतिक दलों हेतु अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सब्जी मंडी स्थित सड़क, शेड, फर्स आदि जहां टूटी-फूटी है उसकी तत्काल मरम्मत करा लें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मतगणना के मानक के अनुसार आर0ओ0, ए0आर0ओ0 एवं मतगणना कर्मियों की बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। उन्होंने शीघ्र ही बैरिकेटिंग व्यवस्था भी शुरू करने के निर्देश दिए, साथ ही मतगणना स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था सही करने के भी निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम एवं उसके आसपास के स्थलों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तत्काल स्ट्रांग रूम की साफ-सफाई एवं स्ट्रांग रूम में बने खिड़की एवं रोशनदानों को बंद कराने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल स्थित बिजली के तारों एवं पेड़ से कई स्थानों पर बिजली के तारों को छूने की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि बिजली के जर्जर तारों एवं खंभों को तत्काल ठीक करा दें, जिससे मतगणना के दौरान किसी दुर्घटना की संभावना न रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन अधिकारियो को जो दायित्व सौपे गए हैं, उसे तत्काल पूरा करा कर अवगत करा दें, अगर कोई दिक्कत हो तो उसे बताएं ताकि उसका समाधान समय पूर्व कर लिया जाए।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




























































Leave a comment