Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड का कनेक्शन आजमगढ़ से,फाँसी की सजा होने की खबर से परिजनों में चुप्पी

आजमगढ़। आतंक की फैक्‍ट्री के नाम से बदनाम आजमगढ़ जिला एक बार फिर से अहमदाबाद बम विस्‍फोट के बहाने चर्चा में है। आजमगढ़ जिले में सरायमीर थाना क्षेत्र के बीनापार गांव के निवासी अबू बशर को अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों का मास्टर माइंड माना गया था। वहीं संजरपुर के रहले वाले मोहम्मद आरिफ, मोहम्‍मद सैफ के बाज बहादुर, कंधरापुर क्षेत्र के शाहपुर के शकीब निसार, बदरका चौकी के शैफुर रहमान का नाम आतंकियों में शामिल था।
      साल 2008 के बाद से आजमगढ़ का संजरपुर एक बार फिर आतंकवाद के मामले में चर्चा में आ गया था। शुक्रवार को इस मामले में आतंकियों को फांसी की सजा होने के बाद गांव में आरोपितों के परिजनों ने खामोशी ओढ़ ली है। इस मामले में कई आरोपितों की संलिप्तता के सुबूत के बाद से इनको गिरफ्तार करने के बाद मुकदमा शुरू किया गया था।
      वहीं कुछ दिनों पूर्व हबीब अहमद, शाकिब निसार और जाकिर शेख को सबूतों के अभाव में बरी भी किया जा चुका है। अहमदाबाद बम धमाकों की जांच के दौरान एटीएस और इंटेलीजेंस टीम ने पूरे प्रकरण को गहनता से खंगाला तो आजमगढ़ के सरायमीर निवासी मुफ्ती अबु बशर का नाम सामने आया।
    इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आजमगढ़ से लेकर लखनऊ तक पड़ताल की और आखिरकार मुफ्ती अबू बशर लखनऊ में सुरक्षा एजेसियों के हत्थे चढ़ा था। इसके बाद बीते वर्ष भी लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आजमगढ़ में पड़ताल की थी। वहीं जिले का आतंकी कनेक्‍शन सामने आने के बाद से एटीएस के निर्देश पर सरायमीर पुलिस ने चार आतंकियों की हिस्ट्रीशीट तक खोल रखी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh